फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

विज्ञापन
फोटो संख्या 03 भरथना में महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते अनुयायी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। क्षत्रिय समाज के संगठन के नेताओं ने अपने-अपने आवास पर शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग और स्वाभिमान के लिए किए गए संघर्ष को को याद किया।
विज्ञापन

क्षत्रिय स्वाभिमान मंच ने शहर की मामा मिल में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। खर्रौआ पुरवार समाज की ओर से क्षत्रिय स्वाभिमान मंच को सम्मानित भी किया गया। संवाद प्रतिनिधि महेवा के अनुसार समाज सेविका मीनाक्षी चौहान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुष्पा परिहार, अमित भदौरिया, जीतू ठाकुर, शरद भदौरिया, सौरभ परिहार, पंकज भदौरिया आदि मौजूद रहे। मीनाक्षी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्य न्योछावर कर दिया।
संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार नगर के मोहल्ला महावीर नगर में स्थित मां अंबे पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। इसमें अधिवक्ता रामपाल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह चौहान, विशुन सिंह भदौरिया, बड़े भदौरिया, रघुराज सिंह कुशवाह ने महाराणा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार लखना में नगर पंचायत सदस्य शिवकुमार सिंह चौहान संजू , दिनेश यादव, संजय त्रिपाठी गगन, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संतोष चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने महाराणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान राशन भी बांटा गया। लखना नहर पुल के पास युवा क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष बंटी तोमर के आवास पर लाल जी तोमर आदि ने महाराणा को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें