इटावा। थाना क्षेत्र के कुम्हावर गांव में घरेलू विवाद से आहत होकर एक वृद्धा ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
कुम्हावर गांव निवासी हर देवी (65) का मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर अपनी बहू से विवाद हो गया। परिजन के अनुसार विवाद के बाद वह काफी परेशान और तनावग्रस्त थीं। इसी बीच उन्होंने घर में रखी जहर खा लिया। परिजन तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन स्थिति गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सैफई रेफर कर दिया। अस्पताल ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी।