फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य के नाम हो सकता है जसवंतनगर

Sat, 20 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव परिवार की परंपरागत सीट जसवंतनगर आगामी विधानसभा चुनाव में आदित्य यादव अंकुर के हवाले हो सकती है। अंकुर के पिता और इस सीट से विधायक कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव किसी दूसरी सीट से मैदान में उतर सकते हैं।
विज्ञापन



 वह किस सीट पर दावा करेंगे, इसको लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। जसवंतनगर विधानसभा सीट पर वर्ष 1967 से 2012 तक हुए कुल 15 विधानसभा चुनावों में 11 बार सैफई परिवार का कब्जा रहा। इस सीट पर सात बार सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव विधायक रहे। पिछले चार बार से उनके भाई शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं।


 बीच में कुछ वक्त के लिए यह सीट दूसरे दलों के पास रही। इसमें 1967 में निर्दलीय अभयराम और फिर सोशलिस्ट पार्टी के चौधरी नत्थू सिंह, 1969 में कांग्रेस के विशंभर सिंह यादव एवं 1980 में कांग्रेस के बलराम सिंह यादव विधायक रहे।
विज्ञापन



जसवंत नगर सीट को मुलायम परिवार की परंपरागत सीट माना जाता है। इन दिनों विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर सक्रिय राजनीति में उतरना चाहते हैं।


 उन्होंने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। ऐसे में जसवंतनगर सीट को उनके लिए मुफीद माना जा रहा है। 10 मार्च को सैफई में होने जा रहे अंकुर यादव के विवाह समारोह के बाद कभी भी इसका एलान हो सकता है। ऐसे में शिवपाल सिंह यादव किस सीट से मैदान में उतरेंगे, इस बात को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।


 मालूम हो कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में उनकी बहू डिंपल यादव, भतीजे धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप सिंह यादव, अक्षय यादव सांसद है। अभिषेक उर्फ अंशुल यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। हालांकि सपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव का कहना है कि प्रत्याशी तय करने का काम हाईकमान का है। पार्टी का जो भी निर्णय होगा वे उसे स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें