फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए युवा मंडलों का सक्रिय होना महत्वपूर्ण : सोनिका

Sat, 07 Mar 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भारत सरकार के मेरा युवा भारत अभियान के तत्वावधान में जनपद के तीन ब्लॉक बढ़पुरा, महेवा और चकरनगर में युवा मंडल विकास अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को संगठित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक जागरूकता का सारथी बनाना है।
विज्ञापन


कुंडेश्वर धाम स्थित हॉल में आयोजित बढ़पुरा ब्लॉक के नवगठित युवा मंडलों की बैठक को संबोधित करते हुए उपनिदेशक सोनिका चंद्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए युवा मंडलों का सक्रिय होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि युवा मंडल में 15 से 29 वर्ष के युवक-युवतियां सदस्य बन सकते हैं और किसी भी मंडल को आधिकारिक मान्यता तभी मिलेगी जब उसका पंजीकरण माई भारत पोर्टल पर होगा। बढ़पुरा ब्लॉक की बैठक में विभिन्न युवा मंडलों के अध्यक्ष व सचिवों सहित बड़ी संख्या में युवा शक्ति ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें