फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और बारिश में गोशालाओं में सफाई का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत कुमार पांडेय ने शुक्रवार को ग्राम बहादुर घार व नगर पंचायत बकेवर के गो आश्रयस्थलों का निरीक्षण किया। गायों को बरसात व गर्मी से बचाव का इंतजाम करने के साथ गो आश्रयस्थलों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने लुधियानी, अहेरीपुर, बकेवर नगर पंचायत, बहादुरपुर घार में मुख्यमंत्री सुपुर्दगी योजना के अंतर्गत कुपोषित परिवारों को गोशाला से सुपुर्द किए गए दुधारू गोवंश की जानकारी ली। गोशाला में मवेशियों की संख्या, भूसा, पराली व हरा चारा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान डॉ. अनिलवीर सिंह चौहान, डॉ. बादाम सिंह, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. सोमेश निगम, डॉ. शरद यादव, महेश सिंह चौहान, प्रधान देवानंद शर्मा, मनोज मिश्रा, स्वीकृति शरण, अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, रवि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें