फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शिक्षक पर हमले का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। शिक्षक पर तमंचे से फायरिंग कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को नगला अंते पुलिया पर घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे तमंचा दोबारा लोड करने से पहले ही दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के बेटियापुरा गांव में सोमवार सुबह चुनाव की रंजिश को लेकर टड़ा उखरा निवासी शिक्षक देवेश कुमार पर अनुरुद्ध कुमार ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। गोली शिक्षक के चेहरे को छूकर निकल गई थी, जिससे बारूद के कई निशान पड़ने से उनका चेहरा झुलस गया था। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया बुधवार को सूचना मिली कि शिक्षक पर हमले का आरोपी अनुरुद्ध कुमार नगला अंते पुलिया पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने पुलिया की आड़ लेकर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने सावधानी बरतते हुए आरोपी को दोबारा तमंचा लोड करने का मौका नहीं दिया और उसे पकड़ लिया। तलाशी में एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें