फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 30 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कानपुर परिक्षेत्र में तकनीकी समस्या के चलते प्रभावित हुआ ट्रेन का परिचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कानपुर रेल परिक्षेत्र में आई तकनीकी समस्या के चलते नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को बुधवार शाम भरथना रेलवे स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम गाड़ी संख्या 22416 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 6:27 बजे भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लूप डाउन लाइन पर पहुंचकर खड़ी हो गई। बताया गया कि कानपुर रेल परिक्षेत्र में तकनीकी समस्या के चलते आगे का सिग्नल नहीं मिल सका और लाइन क्लियर न होने के कारण ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद लाइन क्लियर होने पर वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी के लिए रवाना किया गया। पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि कानपुर प्रयागराज के बीच एक तकनीकि दिक्कत आने की वजह से रूट थोड़ा व्यस्त हुआ था। इस वजह से ट्रेन लेट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें