फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सेल्समैन से मारपीट कर जहरीली कोल्डड्रिंक पिलाने का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। उधारी के रुपये वसूलने गए शराब ठेके के सेल्समैन ने मारपीट कर जबरन जहरीली कोल्डड्रिंक पिलाने का आरोप लगाया गया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल दूसरे अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नगला ताल तुरइया बेर निवासी संत कुमार ने बताया कि उनका बेटा रोहित (25) बसरेहर क्षेत्र के नगला हरराय स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। दो दिन पहले लखनपुर और बिरसिंहपुर गांव के कुछ लोगों से उधारी के रुपये को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10ः30 बजे रोहित रुपये वसूलने बिरसिंहपुर गांव गया था। बेटे उन्हें फोन कर बताया कि वहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन कोल्डड्रिंक पिला दी, जिसमें जहरीला पदार्थ होने का आरोप है।
पिता परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बेटे को निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें