फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गत मंगलवार की देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत इटावा सफारी के पास अनियंत्रित कार व टेंपो में टक्कर हो गई। इसमें कार सवार राजा का ताल मैनपुरी निवासी विकास और शिवपुरा कोतवाली मैनपुरी निवासी उसके साथी रोहित व प्रियांक घायल हो गए। इस दुर्घटना में संयोग से टेंपो चालक बच गया। हालांकि उसका टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा फ्रेंड्सकालोनी थाना क्षेत्र के तहत भरथना चौराहे की ओर तेग बहादुर ओवर ब्रिज के पास गत मंगलवार शाम को इटावा की ओर से आ रही कार में अनियंत्रित ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शहर के मोहल्ला लालपुरा निवासी रवि यादव घायल हो गए। वहीं बसरेहर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कस्बा बसरेहर लालपुरा निवासी सत्यवती पत्नी अतर सिंह घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें