फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में पेड़ गिरने से आठ घर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 33 रामगंज मोहल्ला में गिरा हुआ बरगद का पेड़।
विज्ञापन

फोटो 34 मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, एसडीएम सदर सिद्धार्थ व चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद।
बारिश में पेड़ गिरने से आठ घर क्षतिग्रस्त
- एसडीआरएफ की बुलाई गई टीम
इटावा। नगर क्षेत्र के रामगंज मोहल्ला स्थित एक भारी भरकम बरगद का पेड़ बारिश के चलते धराशायी हो गया। पेड़ की जद में आए आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम बुलाई, लेकिन तंग गली वजह से पेड़ हटाने के काम तेजी नहीं आ पाई। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के तहत मोहल्ला रामगंज स्थित मस्जिद वाली गली में गत रविवार रात करीब दो बजे बारिश के दौरान अचानक एक पुराना बरगद पेड़ धराशायी हो गया। इस पेड़ के आसपास मौजूद नसीर खां पुत्र नजीर खां, पप्पू पुत्र वृंदावन, जहीर खां पुत्र नसीर खां, जगदीश पुत्र बंसल लाल, वकील पुत्र कतील, रामनाथ पुत्र वृंदावन आदि अन्य लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद आदि मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाने पर विचार किया। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि पेड़ को हटवाने के लिए एसडीआरएफ की टीम व वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। लेनि जिस जगह पेड़ मौजूद था। वहां जाने के लिए महज चार फुट चौड़ी गली है। जिस वजह से क्रेन नहीं जा सकती। लिहाजा आरा मशीन से लोग बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरी से पेड़ को काट कर हटाया जा रहा है। इससे पेड़ का भार कुछ कम हो सके। करीब 7-8 मकान इस पेड़ के दायरे में आए हैं। क्षतिग्रस्त हुए मकान के स्वामियों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें