भरथना। साम्हो स्टेशन के समीप डीएफसी रेलवे ट्रैक की अप लाइन के पोल संख्या 597/17 के पास मंगलवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला जांच का सामने आ रहा है।
आशिक निवासी ग्राम सितौरा, अछल्दा जनपद औरैया का शव मंगलवार को डीएफसी लाइन पर कटा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बड़े भाई आशिक ने बताया कि मेरे पिता पंजाब में नौकरी करते है। चंदन ने रविवार को एक भैंस बेची थी। सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे खाना खाने के बाद दूसरी भैंस खरीदने के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा जिसके बाद काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला था। मंगलवार शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। भाई खरीदने भैंस खरीदने को लेकर घर से 61 हजार रुपये लेकर निकला था, इसमें चंदन के पास से 57 हजार रुपये मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।