फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घर से नाराज युवक ने रेलवे ट्रैक पर रख दिया था पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ट्रेन की आवाजाही को प्रभावित करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घर में झगड़ा होने के बाद उसने गुस्से में यह हरकत की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट ने यह खुलासा किया। बीती दो अप्रैल को भरथना–साम्हों स्टेशन के बीच किसी ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिया था। आरपीएफ पोस्ट ने रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक विशेष जांच टीम का गठन भी किया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए गए। तकनीकी साक्ष्यों पर एक संदिग्ध को चिह्नित किया गया।
उसकी पहचान भरथना के चढ़रऊआ गांव निवासी बृजमोहन के रूप में हुई। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसआई हीराचंद ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने नशे की हालत में ऐसा किया। वह घर से झगड़कर आया था जिसके बाद उसने यह हरकत की। टीम में एएसआई सचिन तिवारी, हेड कांस्टेबल जेके सिंह, देशराज मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें