फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रंजिश में कार सवार युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाने से सिर्फ 100 मीटर दूरी पर सोमवार रात बाइक सवार लोगों ने कार सवार एक युवक को रंजिश में गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ग्राम बघूईया निवासी प्रवीण कुमार (28) ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह एक कॉम्प्लेक्स के पास अपनी कार से उतर रहा था। तभी दो बाइकों से पांच लोग वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। आरोप है कि रानू उर्फ भोकली निवासी नगला बिहारी थाना करहल मैनपुरी, टीटू निवासी अलीपुर थाना कुर्रा मैनपुरी, शिवम निवासी नगला टिन थाना करहल मैनपुरी, रवि बजरंग निवासी नगला केसरी थाना सैफई व नीरज यादव निवासी नगला चिरौंजी थाना करहल जिला मैनपुरी ने उस पर तमंचों से कई राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान एक गोली बांयी ओर कमर के ऊपर जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। प्रवीण कुमार की तहरीर पर पांचों नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें