फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चूल्हे पर खाना बनाते वक्त लगी आग से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। चूल्हे में खाना बनाते वक्त महिला मजदूर की साड़ी में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के लखना रेंज के पास स्थित एक भठ्ठे पर आशीष निवासी नालंदा बिहार का परिवार ईंट पथाई का काम करता है। सोमवार दोपहर आशीष की पत्नी मुनकी देवी झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी तरह चूल्हे से उसकी साड़ी में आग लग गई। आसपास के लोग दौड़े तब तक महिला काफी जल चुकी थी। परिजन व पड़ोसी झुलसी महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। ईएमओ डॉ रविन्द्र साहू ने बताया कि महिला करीब 18 फीसदी जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें