फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बरातियों से भरी स्लीपर बस के पहिये में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Tue, 27 Oct 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 02 : पेट्रोल पंप के पास खड़ी बस के पास खड़े बाराती। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जसवंतनगर। कचौरा घाट बाईपास पर रविवार रात बरातियों से भरी स्लीपर बस के पिछले पहिये में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस में बच्चों और महिलाओं समेत 80 से अधिक लोग सवार थे। आग की लपटें उठतीं देख बस में बैठे बराती घबरा गए और बस रुकते ही नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। पेट्रोल पंप कर्मियों और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया आगरा की बाह तहसील के जैतपुर से श्रीराम भदावर ट्रैवल्स की स्लीपर बस बरात लेकर जसवंतनगर आ रही थी। रविवार रात करीब 10 बजे मॉडल तहसील के सामने कचौरा घाट बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास बस के पिछले पहिये के निकट अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देख बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस रोकी तो बराती आनन-फानन नीचे उतरने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप के कर्मचारी अग्निशमन सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने बरातियों को बस से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पंप कर्मियों के साथ आग बुझाने में मदद की। काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद बस को पेट्रोल पंप से आगे सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। आग बुझने के बाद बरातियों और पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें