फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक करोड़ से पक्का तालाब पर बनेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पर्यटन विभाग की ओर से अब पक्के तालाब पर एक सुंदर पार्क बनवाया जाएगा। इसकी कार्य योजना को स्वीकृति मिल गई है। लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस पार्क में जिम के साथ ही एडवेंचर किड्स जोन भी बनेगा।
विज्ञापन


पक्का तालाब के सुंदरीकरण पर नगर पालिका के साथ ही पर्यटन विभाग का भी जोर है। एक ओर जहां नगर पालिका की ओर से करोड़ों की लागत से इसका सुंदरीकरण कराया जा रहा है। वहीं, अब पर्यटन विभाग यहां एक पार्क बनवाने की तैयारी की है। जोगेश्वर महादेव मंदिर के सामने खाली पड़े दंगल वाले मैदान में यह पार्क बनवाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना स्वीकृत हो गई है। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बने पार्क में ओपन जिम, झूले, एडवेंचर किड्स जोन, टहलने के लिए रोड वे, टिनशेड, पानी पीने की व्यवस्था, फुलवारी और शौचालय बनवाया जाएगा।
कार्ययोजना को स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को छत्रछाया कंपनी के उत्कर्ष ने लखनऊ से इटावा पहुंचकर जगह का निरीक्षण किया है। उसकी नापजोख करके एस्टमीट देने की तैयारी की है। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि दंगल वाले मैदान में पार्क बनवाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। जल्द यहां सुंदर पार्क का युवा और बच्चे आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें