फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमदाबाद से लौटा अधेड़ निकला कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
फोटो संख्या 22: अधेड़ की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सीडीओ राजा गणपति आर गांव पहुंचे और छिड़क - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
फोटो संख्या 22: अधेड़ की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सीडीओ राजा गणपति आर गांव पहुंचे और छिड़काव शुरू कराया।
विज्ञापन

फोटो संख्या 23: एंबुलेंस से कोरोना पॉजिटिव अधेड़ को चिकित्सा विवि सैफई भेजा गया।
अहमदाबाद से लौटा वृद्ध निकला कोरोना पॉजिटिव
सैफई चिकित्सा विवि के कोरोना अस्पताल भेजा गया, परिवार के 10 सदस्य जिला अस्पताल में भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से लौटा वृद्ध कोरोना पॉजिटिव निकाला है। उसे सैफई चिकित्सा विवि के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के 10 सदस्यों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। गांव को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।
महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उरैंग के मजरा संतोषपुरा निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग परिवार के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहते थे। वे सोमवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन (साबरमती एक्सप्रेस) से परिवार के आठ अन्य लोगों के साथ इटावा स्टेशन पर उतरा था। थर्मल स्क्रीनिंग में तापमान अधिक होने और कोरोना जैसे लक्षण प्रतीत होने पर बुजुर्ग का स्टेशन पर ही सैंपल लिया गया था। इसके बाद सभी को उनके गांव भेज दिया गया था।
विज्ञापन

59 अन्य ट्रेन यात्रियों के सैंपल भी लिए गए थे। मंगलवार को निजी साधन से बुजुर्ग का बेटा और बहू भी अहमदाबाद से गांव लौटे थे। बुधवार शाम को सैफई चिकित्सा विवि से सभी यात्रियों की जांच रिपोर्ट आई। 59 तो निगेटिव निकले लेकिन संतोषपुरा का बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया। शाम करीब छह बजे सीडीओ राजागणपति आर, एसडीएम इंद्रजीत सिंह, महेवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. यतेंद्र राजपूत और उनकी टीम के साथ गांव पहुंचे गए। एक एबुंलेंस से बुजुर्ग को चिकित्सा विवि सैफई भेज दिया गया जबकि दूसरी एंबुलेंस से परिवार के 10 सदस्यों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए चिकित्सा विवि सैफई भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में वृद्ध व उसके परिवार के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे। गांव के प्रत्येक सदस्य की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी। गांव को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें