इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के लोकपुरा गांव निवासी आशाराम (65) पुत्र मातादीन अपनी पत्नी रमादेवी व बेटी संजना (20) के साथ रहते हैं।
जिला अस्पताल में रमादेवी ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने कुंडी खटखटाई। इस पर संजना ने दरवाजा खोल दिया। पांच लोग अंदर घुस आए और धारदार हथियार से उसके पति आशाराम को पीटने लगे। इससे उनके सिर में चोटें आई हैं। बदमाश सोने का पैंडल, अगूंठी, चांदी पायल और तीन हजार रुपये ले गए। रात में घायल आशाराम को जिला अस्पताल पहुंचाया। रमादेवी ने बताया कि बदमाशों में से तीन लोगों को वह पहचान गई है। पति के घायल होने से परेशान रमादेवी ने कहा कि 20 मई को उनकी बेटी संजना की फफूंद औरैया के कोठीपुर गांव निवासी युवक से शादी भी होनी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। संवाद