चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव के पास जंगल में स्थित साधु की झोपड़ी में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग से नकदी समेत गृहस्थी का सारा साामन जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
हरपुरा गांव के पास जंगल में साधु रामदास अपनी झोपड़ी बनाकर निवास करते थे। शुक्रवार को वह किसी भागवत कथा में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान शाम करीब चार बजे उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस दमकल की टीम पहुंची। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती, तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग में करीब 50 किलो सरसों, गेहूं, गृहस्थी का सामान और बक्से में रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। प्रभारी निरीक्षक जगदीश भाटी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।