फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शून्य नामांकन वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। शासन की प्राथमिकता वाले इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर अब जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के 55 माध्यमिक विद्यालयों में नवीन नामांकन शून्य मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की थी जिसके बाद बीएसए की ओर से डीआईओएस को पत्र भेजकर अपने स्तर से माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन




शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चले प्रथम चरण के अभियान के बावजूद कई विद्यालयों के पोर्टल पर एक भी नया नामांकन दर्ज नहीं हुआ। जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद विभागीय अधिकारियों ने पत्राचार करना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, बढ़पुरा, बसरेहर, भरथना, चकरनगर, जसवंतनगर, महेवा, सैफई, ताखा और इटावा शहर के कई प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजों में अब तक पोर्टल पर जीरो रजिस्ट्रेशन दर्ज है। इसमें राजकीय सहायता प्राप्त और शिक्षा विभाग की ओर से संचालित दोनों प्रकार के विद्यालय शामिल हैं। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने डीआईओएस अतुल कुमार सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि वह अपने स्तर से संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कड़े निर्देश जारी करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इन विद्यालयों में नवीन नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें पोर्टल पर दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें