फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पति-पत्नी के विवाद की पंचायत में लाठी-डंडे चले, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के गांव नगला अर्जुन में शुक्रवार दोपहर पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में कहासुनी के बाद बवाल हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में जीजा-साले समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव नगला अर्जुन निवासी ऋषि कुमार (30) का विवाह 10 साल पूर्व नेहा निवासी गांव नगला हरजू थाना सिविल लाइंस के साथ हुआ था। नेहा का आरोप है कि कुछ माह पहले पति ने उसे दोनों बच्चों समेत मायके छोड़ दिया था, तब से वह वहीं रह रही है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नेहा अपने भाई सुधीर तथा अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंची जहां पंचायत के दौरान विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि पति पक्ष व गांव के कुछ लोगों ने मिलकर नेहा, उसके भाई सुधीर समेत शैलेंद्र, विजय, उदय प्रकाश और बॉबी के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष से ऋषि की मां पुष्पा देवी का कहना है कि बहू ने उनके बेटे को कमरे में बंद कर मायके पक्ष के लोगों से मारपीट कराई, जिससे ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि बहू ससुराल में रहना नहीं चाहती है और यहां रखा सामान जबरन ले जाने आई थी। दोनों बच्चों शिव और नित्या मायके में हैं। एसआई मनीष कुमार व शुभम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत में ऋषि को सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें