फोटो 15 शोभायात्रा में शामिल महर्षि वाल्मीकि की झांकी व महिलाएं। स्रोत आयोजक
इकदिल। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को कस्बे में वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के साथ निकली शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
शोभायात्रा अंबेडकर नगर स्टेशन रोड से शुरू होकर सड़क बाजार, इंधौआ रोड और मोहल्ला कछियात होते हुए वापस स्टेशन रोड पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के प्रमोद कुमार सफाई नायक, पिंकू गोयल, अभिषेक गोयल, उमेश राजपूत, रजत राजपूत, विकास, वीरू, सनी, विनोद कुमार आदि शामिल रहे। (संवाद)