फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पूजा के दीपक से घर में लगी आग, बाबा व दो पौत्र झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौगुर्जी स्थित ईदगाह के पास गुरुवार दोपहर पूजा के दीपक से घर में आग लग गई। घटना में बाबा और उनके दो पौत्र गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शहर के ईदगाह के पास स्थित मकान में गुरुवार दोपहर पूजा के दौरान जलाया गया दीपक अचानक गिर गया। इससे आग तेजी से भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे में रखा सामान जलने लगा, जिससे घर में मौजूद परिवार के सदस्यों के बीच खलबली मच गई।
आग की चपेट में आने से घर के बुजुर्ग मुन्नी लाल और उनके दो पौत्र गगन व हर्ष गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हालांकि, तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। झुलसे बाबा मुन्नी लाल और दोनों नातियों को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुन्नी लाल ने बताया कि घर पर दो पौत्र खेल रहे थे। पूजा में जलाया गया दीपक गिरने से कपड़ों में आग लग गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह बुझ नहीं सकी। हमारे दोनों नाती आग में फंस गए। छोटे नाती को निकालते समय वह भी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें