फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिपाही बहन से प्रेम प्रसंग में सीआरपीएफ जवान ने अपने दोस्तों के साथ की थी मनीष की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिपाही बहन से प्रेम प्रसंग होने पर सीआरपीएफ जवान ने अपने दो दोस्तों के साथ भरथना निवासी मनीष का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद शव को इकदिल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे फेंककर जलांधर स्थित अपने बेस कैंप पहुंच गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार रात इकदिल थाना पुलिस को रेलवे ट्रैक किनारे क्षत विक्षत शव पड़ा मिलने की सूचना मिली थी। टीम की जांच में शव की शिनाख्त मनीष यादव निवासी गांव नगला बंधा कोतवाली भरथना के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि मनीष की गुमशुदगी 18 फरवरी को रात करीब आठ बजकर 06 मिनट पर भरथना में दर्ज कराई थी। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने युवक तीन टीमें गठित करके जांच कराई। इसमें पता चला कि प्रेम प्रसंग में मनीष की हत्या की गई है। पुलिस ने एक आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की उसने हत्या की बात स्वीकारी। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक यादव निवासी केशोपुर कलां थाना इकदिल की बहन से मनीष का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी खुन्नस में ही अभिषेक ने अपने साथी विपिन यादव निवासी ग्राम मानिकपुर भीखन और दीपक निवासी केशोपुर कलां के साथ मिलकर मनीष का 18 फरवरी को लिफ्ट देने के बहाने अपहरण किया था। आरोपी मनीष को संतोषपुर घाट के पास ले गए थे। एसएसपी ने बताया कि दीपक के अनुसार, मनीष की हत्या गोली मारकर की थी। पोस्टमार्टम कराया है, उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही हत्या की सही वजह पता चल सकेगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सीआरपीएफ में जवान है। वह इस समय जालंधर बेस कैंप में ट्रेनिंग कर रहा है। बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि आरोपी की बहन महिला सिपाही है। वह रामपुर में ट्रेनिंग कर रही है। दोनों के खिलाफ विभागीय पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें