फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में शातिर लुटेरा हत्थे चढ़ा

Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम गौरापुरा के पास बदमाशों से मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को दबोच लिया। उसके तीन साथी भाग जाने में सफल रहे। लुटेरे के कब्जे से एक इंग्लिश पिस्टल, दो मैगजीन और भारी मात्रा में कारतूस के अलावा चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सिविल लाइन शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गौरापुरा के पास कुछ लोग वारदात की फिराक में हैं। उन्होंने एसएसआई राधामोहन द्विवेदी, मातापाल समेत पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान की घेराबंदी कर दी। इसकी भनक लगते ही बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर करने शुरू कर दिए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। उसने अपना नाम अमित यादव उर्फ बॉबी पुत्र राजेंद्र सिंह यादव निवासी चंनैठी थाना भरथना हाल पता रेलवे रोड भरथना बताया। तलाशी में उसके पास से एक यूएसए निर्मित पिस्टल, दो मैगजीन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। उसके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि अमित यादव उर्फ बाबी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कई थानों में हत्या, चोरी के कई मामले दर्ज हैं। भागे साथियों के नाम धपे पुत्र गज्जे ठाकुर निवासी पुराना भरथना व बीनू निवासी भोली है। एक अन्य साथी का वह नाम नहीं बता सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें