फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में दिखा लखनऊ जैसा जलवा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हमेशा की तरह इस बार भी सपा सरकार बनते ही इटावा का रुतबा बढ़ गया। शनिवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई आए तो यहां लखनऊ जैसा जलवा देखने को मिला। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने काफिला में गाड़ियों और सुरक्षा गार्डों की संख्या में कमी कर दी है फिर भी शनिवार को यहां की सड़कों पर 65 से ज्यादा सरकारी गाड़ियों का काफिला घुमता रहा। यहां की चौड़ी सड़कों पर झक सफेद गाड़ियों का काफिला देखकर राजधानी जैसा आभास हुआ। हो भी क्यों न, इस काफिले के अलावा चमाचम काली सड़कों के किनारे सफेद चूना अपने आप ही इसे वीआईपी बना रहा था। हर चौक चौराहे, गलियों पर पुलिस कर्मियों का झुंड, गाड़ियों के हूटर, सायरन, मुख्यसचिव, कई प्रमुख सचिव, डायरेक्टर समेत अफसरों का रेला और इनके सुरक्षाकर्मियों की धमाचौकड़ी दिन भर यहां लोगों को वीवीआईपी होने का एहसास कराती रही। मुख्यमंत्री ने इस बार किसी को निराश नहीं किया, जहां जिसको जैसे सम्मान की जरूरत पड़ी, उसे उसी अंदाज में नवाजा।
विज्ञापन

प्रशासन व सूचना विभाग की सीएम से शिकायत
इटावा। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान पत्रकारों ने जिला प्रशासन और सूचना विभाग के रवैये की भी शिकायत की। पत्रकारों ने सीएम को बताया कि सूचना विभाग और जिला प्रशासन पत्रकारों को सहयोग नहीं करता। मुख्यमंत्री के आने की सूचना और कवरेज को लेकर भी प्रशासन समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराता। मुख्यमंत्री के निरीक्षण जैसे कार्यक्रम की कवरेज के लिए भी प्रशासन की ओर से पत्रकारों को कोई सहूलियत नहीं दी जा रही। इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भरोसा दिया कि आगामी कार्यक्रमों में जिला प्रशासन की ओर कवरेज की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें