फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर अव्यवस्थाओं की जानकारी दें

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बूथों की सूची सभी दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए कहाकि वे बूथों का परीक्षण कर लें और कहीं रास्ता आदि सहित अन्य किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई हो तो जानकारी दे दें, उसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पी गुरुप्रसाद ने कहाकि राजनीतिक दलों द्वारा जो बूथ परिवर्तन आदि के सुझाव दिए गए थे उनमें आवश्यक संशोधन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कर दिया गया है। अब कोई भी बूथ पूर्णतया परिवर्तित तो नहीं हो सकेगा और आंशिक रूप से यदि किसी बूथ में कोई कमी दृष्टिगत हो तो अवगत कराया जाए, उसे दूर करा दिया जाएगा। उन्होंने कहाकि स्थानीय निकाय का निर्वाचन पूर्णतया निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरुप शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष रूप से संपन्ना कराया जाएगा। इसकी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो हर स्थिति पर नजर रखकर जो भी कमी आदि दृष्टिगत हो रही है उसे दूर करा रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह ने अब तक की गई तैयारियों के विषय में जानकारी दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वाचस्पति द्विवेदी ने बूथ संख्या और बढ़ाने तथा कुछ सेंटरों पर आवश्यक पुर्नविचार करने तथा शहर अध्यक्ष फजल यूसुफ ने प्राथमिक पाठशाला कटरा पुरदल खां का केंद्र सकरी गली में होने, सीपीएम के अमर सिंह ने सीटों के आरक्षण की जानकारी करने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कृष्णा शिशु विद्यालय में बूथ संख्या के अनुरुप स्थल उपलब्ध नहीं होने की बात रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उक्त अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें