फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों ने स्टेशन के बाहर लगाया जाम

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस की मारपीट से गुस्साए टेंपो चालकों ने फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर जाम लगा दिया। इन्हाेंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस के यहां से खदेड़ देने पर क्रिश्चियन कालेज के बाहर जाम लगाने का प्रयास किया। यहां पहुंचे कोतवाल ने चालकों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार को डीएम की कार के जाम में फंसने के बाद पुलिस का यहां डंडा चल रहा है। रविवार के बाद सोमवार को भी स्टेशन के बाहर टेंपो चालकाें का जमावड़ा लगने पर पुलिस ने डंडे चलाए। इससे टेेंपां चालक तितर बितर तो हुए लेकिन स्टेशन के बाहर जाम लगा दिया। यह यहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। टेंपो चालकों का कहना था कि पुलिस उनसे 20 रुपये प्रति टेंपो वसूलती है। सख्ती होने पर पुलिस मारपीट करती है। टेंपो में लाठियां मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने पर रेलवे रोड चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने टेंपो चालकों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। इसके बाद टेंपो चालक क्रिश्चियन इंटर कालेज फील्ड पहुंचे। यहां सवारियां लेकर आ रहे टेंपो चालकों को रोक लिया। सवारियों को उतारकर फील्ड के बाहर मेन रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। इस जानकारी पर शहर कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ आ गए। चालकों ने कोतवाल से रेलवे रोड चौकी पुलिस की शिकायत की। इनका कहना था कि चौकी पुलिस ने चालक नीरज, आलोक, विकास और पुच्ची के ऊपर लाठियां चलाईं। इसमें यह लोग घायल हो गए। चालकों ने कहा पुलिस आए दिन परेशान करती है। कोतवाल ने चालकों से कहा कि वह लोग कोतवाली आकर वार्ता करें। उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। यह भी कहा कि स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर टेंपो खड़ा करें। जाम न लगने दें। इसके बाद चालक वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें