फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ निकली महादेव की बारात

Tue, 23 Sep 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। नगर के मिडिल स्कूल परिसर में होने वाली रामलीला की सोमवार को शंकर बारात के साथ शुरुआत हो गई। गाजेबाजे के साथ निकली बारात में शामिल झांकियों की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

नगर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित श्रीदुर्गा जी व श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर पर सबसे पहले हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सपा नेता अंशुल यादव व पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने भगवान शंकर की आरती उतारकर बारात रवाना की। बारात में मां दुर्गा, भगवान गणेश, साईं बाबा, भगवान विष्णु, राधा-कृष्ण, काली मां के साथ दो दर्जन से अधिक मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। वहीं दूल्हा बने भगवान भोलेनाथ रथ पर विराजमान थे। एटा से आए 70-80 सदस्यों के काली मंडल व राधा-कृष्ण नित्य मंडल के द्वारा जगह-जगह नत्य प्रस्तुत किया गया। बारात राजागंज, मोतीगंज, तिलक रोड, जवाहर रोड, आजाद रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, मंडी समिति रोड, गिरघारीपुरा होते हुई जवाहर रोड स्थित स्टेशन रोड पर नरसिंह मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज यादव बंटी, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीनिवेश, महामंत्री संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू के साथ संरक्षक प्रेम यादव (मुखिया) सत्यप्रकाश यादव (राजा), विनोद यादव, प्रभाकर गुप्ता, अरविंद भदौरिया आनंद कुमार, प्रदीप पोरवाल रज्जन, विनोद कुमार, बृजेश कुमार यादव, सुनील यादव सभासद, जितेंद्र भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें