फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार चालक की मौत, पांच घायल

Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा से लखनऊ लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। टायर फटने से तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी अनियंत्रित होकर हाइवे के डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड से आ रही डीसीएम में टकरा गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग और डीसीएम के चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत का शिकार हुआ कार चालक सीट बेल्ट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अलकापुरी, थाना अल्ला, लखनऊ निवासी जावेद (40) पुत्र अनवार सिंह अपने परिवार और नाते रिश्तेदारों के साथ महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी से आगरा गए थे। जावेद के साले आरिफ (35) पुत्र अनीश अहमद गाड़ी चला रहे थे। लौटते समय आईटीआई चौराहे के पास गाड़ी का टायर फट गया। अनियंत्रित गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड पर सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जावेद और उनकी बेटी जिया व एक अन्य महिला अलका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर, नौसेरा शिकोहाबाद निवासी डीसीएम चालक अवनीश और डीसीएम में सवार एक अन्य महिला शीला पत्नी अरविंद निवासी खेड़ाहेलू, चौबिया घायल हो गए। थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीएम चालक की हालत खराब होने पर उसे सैफई के लिए रिफर किया गया है। गाड़ी चालक अनीश सीट बेल्ट नहीं लगाए था। वह ट्रैफिक नियम का पालन करता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें