फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया युवक अन्हैया नदी में डूबा

Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरहेर (इटावा)। अन्हैया नदी में बुधवार को नहाने गया युवक डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लेकिन नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों का इंतजाम नहीं कर पाई। ग्रामीणों ने युवक की तलाश के लिए अपने स्तर से दिनभर प्रयास किया। पर देर शाम तक उसका पता नहीं चला। इस पर पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए लोगों ने इटावा-बरेली हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कबूली निवासी बृजेश कुमार उर्फ कल्लू (20) पुत्र सरमन सिंह बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घर से अन्हैया नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय नदी का तेज बहाव होने के कारण वह डूब गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ व परिजन नदी किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों ने युवक की तलाश के प्रयास शुरू किए। जानकारी होते ही सीओ सैफई अरूण कुमार दीक्षित, चौबिया थानाध्यक्ष तौफीक अहमद व एसडीएम सदर शैलेंद्र भाटिया मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस शाम तक नदी में डूबे युवक की तलाश करने के लिए गोताखोरों का प्रबंध नहीं कर पाई।
ग्रामीणों ने दिनभर नदी में जाल डाला। आसपास के युवक जो तैरना जानते थे वह भी नदी में उतरे। लेकिन नदी में डूबे युवक का शाम तक कुछ पता नहीं लग सका था। युवक के लापता होने से त्योहार के समय उसके घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं बचाव कार्य में पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। अन्हैया नदी पुल पर ग्रामीणों ने जाम दोपहर करीब दो बजे लगाया, जो तीन घंटे बाद शाम करीब पांच बजे अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें