फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आठ थानाध्यक्ष समेत 86 निरीक्षक और उपनिरीक्षक बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर की कानून-व्यवस्था को और भी चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार देर रात आठ थानाध्यक्षों समेत 86 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का कार्यभार बदला है। शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार को बलरई भेजा गया है। उनके स्थान पर दिवाकर कुमार को नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष यशोदा रानी को हटाकर मीडिया सेल भेजा गया है। उनके स्थान पर निर्मला कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है। ढाई माह पहले प्रभारी थानाध्यक्ष बकेवर बने राकेश कुमार शर्मा को सिविल लाइन एसएसआई बनाया गया है। वहीं, बकेवर की जिम्मेदारी महेवा चौकी प्रभारी कपिल चौधरी को दी गई है। गणेश शंकर द्विवेदी को थाना लबेदी से प्रभारी निरीक्षक थाना बढ़पुरा बनाया है। बेचन कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बढ़पुरा से थानाध्यक्ष ऊसराहार बनाया है।
ऊसराहार के थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी को एसएसआई बकेवर बनाया है। सनत कुमार को थानाध्यक्ष बसरेहर से थानाध्यक्ष लबेदी की जिम्मेदारी दी गई है। तारिक खान को प्रभारी साइबर थाना बनाया गया। कृष्ण मुरारी को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना/ सीसीटीएनएस से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। भोला प्रसाद रस्तोगी को प्रभारी मीडिया सेल से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध कोतवाली बनाया गया।
विज्ञापन

अवधेश कुमार को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से अतिरिक्त निरीक्षण अपराध चकरनगर भेजा गया। राजेंद्र विक्रम सिंह को प्रभारी निरीक्षक बलराई से प्रभारी थाना एएचटीयू बनाया है। राजकुमार सिंह को एसएसआई बकेवर से एसएसआई फ्रेंड्स कालोनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर, जसवंतनगर, भरथना के कई चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें