फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जहरखुरानी करके पर्स, मोबाइल व बैग समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बदरपुर से घर लौट रहे पेंटर जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मोबाइल, पर्स और कपड़ों से भरा बैग जहरखुरान लूट ले गए। बेहोशी की हालत में बस स्टैंड पर मिले पेंटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पास मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान विवेक कुमार (42) निवासी गांव परसानी थाना सिविल लाइन के रूप में की।
पत्नी रानी ने बताया कि विवेक दिल्ली के बदरपुर में पेंटिंग का काम करते हैं और वहीं किराये के मकान में रहते हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह बदरपुर से इटावा के लिए बस में बैठे थे। 9:30 उनसे बात हुई थी। तब उन्होंने बताया था कि वह सुबह चार बजे तक घर पहुंच जाएंगे। रात एक बजे उनको दोबारा फोन किया तो लगा नहीं। इस पर चिंता हुई।
विज्ञापन

सुबह तक फोन न लगने पर परिजन बस स्टैंड पहुंचे, यहां पता चला कि एक व्यक्ति मिला था। उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। विवेक के साले धर्मवीर सिंह ने बताया कि जीजा का पर्स, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग गायब है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है। जहरखुरानी का शिकार हुए व्यक्ति के होश में आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें