फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पेट्रोल पंप की गुल्लक से पार किए 83 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। इटावा-बरेली हाईवे पर कल्ला बाग के समीप पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े कार सवारों ने मैनेजर से टप्पेबाजी करके गुल्लक से 83 हजार रुपये पार कर दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मालिक आशीष यादव ने बताया की सोमवार दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे बिना नंबर की सफेद रंग की कार से दो युवक आए थे। दोनों युवकों ने मैनेजर रामबहादुर की केबिन में मोबिल ऑयल का डिब्बा मांगा। मैनेजर गोलक में रुपये रखकर बाकी के पैसे वापस कर रहा था। दोनों युवकों ने उसे बातों में उलझाकर गोलक में रखी 83,600 रुपये की नकदी पार कर दी और फरार हो गए।
बसरेहर थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी में युवक मैनेजर के सामने ही गुल्लक में हाथ डालते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें