फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लिफ्ट देकर पशु व्यापारी की जेब से 80 हजार रुपये उड़ाए

Thu, 22 Oct 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बकेवर क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने पशु व्यापारी की जेब से 80 हजार रुपये पार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

औरैया के खानपुर निवासी आजाद कुरैशी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को परशुपुरा बाजार में भैंस बेचने आए थे। भैंस 80 हजार रुपये में बिकी थी। बाजार से निकलने के बाद वह हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी काली बाइक सवार एक युवक उनसे अकबरपुर का रास्ता पूछने लगा। बातचीत के दौरान औरैया जाने की जानकारी मिलने पर उसने आजाद को बाइक पर बैठा लिया। ज्ञानस्थली स्कूल के सामने कट से बाइक सवार सर्विस रोड की ओर मुड़ गया।
रास्ते में उसने बकेवर जाने की बात कहकर एक अन्य युवक को भी बाइक पर बैठा लिया। दोनों आजाद को बीच में बैठाकर औरैया की ओर चल दिए। बिजौली ओवरब्रिज पार करने के बाद बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे आजाद का संतुलन बिगड़ गया। आरोप है कि इसी दौरान उन्हें धक्का देकर हाईवे पर गिरा दिया और उनकी जेब में रखे 80 हजार रुपये लेकर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले का पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें