इटावा। आगरा खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान होगा। इसके मद्देनजर जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मतदान के कारण विद्यालयों में विशेष अवकाश रहेगा। यह आदेश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। इसके चलते शुक्रवार को विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं होगी। (संवाद)