भरथना में जवाहर रोड स्थित हॉटस्पॉट का मौका मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश देते पालिकाध्यक्ष हाकि
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। महज पांच दिनों में 304 लोग पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को रिपोर्ट में 79 और पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में भरथना नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के भाई और जसवंतनगर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक शामिल हैं।
शनिवार को इटावा शहर के गांधीनगर व पत्ताबाग में 6-6, सैफई क्षेत्र व ब्रह्मनगर में 5-5, फ्रेंड्स कालोनी और शाहगंज मोहल्ला में 3-3, लालपुरा, सिरसा व सेंट्रल बैंक उदी में 2-2 आदि अन्य लोग शामिल हैं।
भरथना नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन के भाई और दो परिवारों के तीन तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पूर्व चेयरमैन के भाई दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती है। जबकि दो परिवारों के छह लोग होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया कि शनिवार को महावीरनगर मोहल्ला में एक परिवार की 27 वर्षीया महिला और उसके सात साल बेटे व दो साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा जवाहररोड मोहल्ला में भी एक परिवार की 51 साल की महिला और उनका 28 साल को बेटा व 26 साल बेटी भी कोरोना संक्रमित मिलने पर उक्त सभी छह लोगों को घर में ही आइसोलेट किया गया है। पूर्व चेयरमैन के आजाद रोड मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय भाई की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों व उनके परिजनों को डॉ सुरेश चंद्रा, आलोक यादव आदि स्वास्थ्यकर्मियों ने होम आइसोलेट करने के साथ दिशा निर्देशों की जानकारी दी। सभी बचाव व सावधानी बरतने को कहा गया। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने महावीर नगर व जवाहर रोड मोहल्लों के अलावा गांधीनगर, आजादरोड आदि का जायजा लेकर हॉटस्पॉट के तौर पर क्षेत्र को सैनिटाइज कराया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से दवा का छिड़काव करने को कहा।