फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः ट्रकों की भिड़ंत में क्लीनर की मौत, एक का चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक का सीसा साफ कर रहा क्लीनर उससे भी आगे खड़े ट्रक के बीच दब गया। दो ट्रकों के बीच फंसकर राजस्थान निवासी क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कस्बे से लगभग छह किलोमीटर दूर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रात लगभग 12 बजे ट्रक संख्या आरजे 14 जीजे 6038 रोड किनारे इटावा से आगरा की ओर जाने के लिए खड़ा हुआ था। क्लीनर लक्ष्मी नारायण 30 वर्ष पुत्र छोटेलाल ग्राम अगर थाना गाजी जिला अलवर राजस्थान अपने ट्रक का आगे का शीशा साफ कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसके ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से खड़ा हुआ ट्रक आगे बढ़ गया और उससे भी आगे खड़े ट्रक से जा टकराया।
दोनों ट्रकों के बीच में फंसकर लक्ष्मी नारायण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक का 45 वर्षीय चालक घायल हो गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे उप निरीक्षक सौरभ राणा व उपनिरीक्षक बनवारी लाल, कांस्टेबल विपिन, तेज सिंह व अंकित आदि ने सबसे पहले घायल अज्ञात चालक को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो ट्रकों के बीच फंसे हेल्पर का शव बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया था। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक को ट्रक के केबिन से निकालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे से अधिक समय के बाद उसको पुलिस ने निकाल पाया और एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें