फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला ग्राउंड व गढ़ी को जेसीबी से ध्वस्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेवा (इटावा)। महेवा ब्लाक के ग्राम अहेरीपुर में रामलीला ग्राउंड व रावण गढ़ी को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। ग्राम प्रधान की कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्होंने मेला लगने के कारण स्थल की सफाई करवाई है।


ग्राम अहेरीपुर में रामलीला के लिए भूमि सुरक्षित है। यहां हर वर्ष रामलीला होती है व हर वर्ष रावण मेला लगता है। 700 वर्ष पुरानी एक ऊंची गढ़ी मौजूद है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान विल्किशा बेगम व उनके पति बबलू मंसूरी ने इसे जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया। पूर्व प्रधान चुन्नी सिंह ,संदेश वर्मा, भाजपा नेता प्रदीप तिवारी आदि ने बताया कि इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री समेत जिला के अन्य अधिकारियों से की। इस पर उपजिलाधिकारी भरथना एनपी मौर्या ने नायब तहसीलदार को भेजकर काम बंद करवा दिया था। लेकिन अधिकारियों के जाने के बाद फिर ध्वस्तीकरण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस सबंध में प्रधान प्रतिनिधि बबलू मंसूरी ने बताया कि मेला लगने के कारण उन्होंने साफ सफाई करवाई है तथा जो मिट्टी पूर्व में ढह गई थी, उसे दुरुस्त करवाया है। जो लोग इस बारे में उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं, वे चुनाव में हारे हुए लोग हैं और माहौल खराब करना चाहते हैं।


-प्रधान ने कहा-मेला लगने की वजह से सफाई करवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें