फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से 15 अक्तूबर तक मनेगा संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। विकास भवन के सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण पखवारे को लेकर बैठक हुई। सीडीओ ने बताया कि एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारित किए।

उन्होंने कहा कि संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार का सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। अनेक क्षेत्रों में विभिन्न संचारी रोगों के फैलने की आशंका है। इसे देखते हुए पखवारा मनाया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि अप्रैल व जुलाई में संचालित की गई सभी गतिवधियों की विस्तृत कार्य योजना बनाकर संचालित की जाए। कार्ययोजना तैयार करते समय लक्ष्यों का उल्लेख भी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पखवाड़ा के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रशान्त कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका इटावा अनिल कुमार, जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

-इसके लिए विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें