फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 अतिसंवेदनशील, 9 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित

Wed, 21 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बो़र्ड हाईस्कू ल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल रोक ने के लिए विभाग ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इस बार 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 7 केंद्र अतिसंवेदनशील और 9 केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन


बीहड़ क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर विशेष सख्ती रहेगी। यदि किसी केंद्र पर नकल होती पाई गई तो उसके केंद्राध्यक्ष को तत्काल बदल दिया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन तैयारियों पर अंतिम मोहर लगेगी। इस बार सभी पर्यवेक्षकाें को पहचानपत्र बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहे हैं।

19 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओें के लिए जिले भर में 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन कें द्रों पर संस्थागत तथा व्यक्तिगत मिलाकर कुल 54,103 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 28,894 और इंटरमीडिएट के 25,209 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा कैमरे की नजर में कराए जाने का निर्णय ऊपर स्तर पर लिया गया था, लेकिन इस संबंध में अभी तक शासन से कोई आदेश नहीं मिला है। नकल की आशंका को देखते हुए बीहड़ क्षेत्र के 7 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 9 को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद उक्त केंद्रों की संख्या घट तथ बढ़ भी सकती है।

इस बार अनाधिकृत लोगों का केंद्र में प्रवेश रोकने के लिए फुल प्रूफ व्यवस्था की गई है। पर्यवेक्षकों के  रूप में ड्यूटी करने वाले सभी शासकीय, सवित्त या वित्तविहीन शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापकों को पहचानपत्र जारी किए जा रहे हैं। यह पहचान स्थायी होगा। अधिकतर शिक्षकों और प्रधानाध्यापकाें का डाटा बोर्ड की वेेबसाइड पर अपलोड हो चुका है। त्रुटियों में सुधार किया जा रहा है।
---
हाईस्कूल में छात्र
बालक -15601
बालिकाएं- 13293
योग-28894
इंटरमीडिएट में छात्र संख्या
बालक- 12744
बालिकाएं- 12465
योग- 25209

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पीएसी तथा पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। यदि फिर भी नकल नहीं रुकी तो केंद्राध्यक्ष को बदल दिया जाएगा। तैयारियों पर अंतिम मोहर डीएम के साथ होने वाली बैठकों में लगेगी। इस बार सभी पर्यवेक्षकाें को पहचानपत्र बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहे हैं।-डॉ. देवेंद्र प्रकाश, जिलाविद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें