फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुटी

Wed, 21 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से लापता अध्यापक की खोजबीन में जुटी पुलिस उनके फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उस दिन उनकी आखिरी लोकेशन शास्त्री चौराहे पर मिली है। उसके बाद से फोन स्विचऑफ हो गया। पुलिस ने एटीएम के गार्ड समेत कई लोगों से पूछताछ की है। हालांकि इतनी कवायद के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


शहर की विनीत बिहारी कालोनी निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र सरनाम सिंह राजावत औरैया जिले के दरवटपुर स्थित जनता माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक पद पर तैनात हैं। 17 जनवरी को रात साढे़ आठ बजे वे साइकिल से शास्त्री चौराहा स्थित बाबा मॉल में अपने विद्यालय के प्रबंधक से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे।

इसके बाद वे लौटकर घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए इकदिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस ने शैलेंद्र के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


पुलिस और परिजनों ने कालेज के प्रबंधक से भी जानकारी की है। खास बात यह है कि शैलेंद्र घर से कालेज के प्रबंधक से मुलाकात करने के लिए निकले थे, जबकि कालेज प्रबंधक के मुताबिक वे उनके पास नहीं पहुंचे। शैलेंद्र ने 17 जनवरी की रात शास्त्री चौराहा स्थित एटीएम से पांच सौ रुपये निकाले थे।

पुलिस ने बैंक  सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया है। पुलिस को एटीएम के  गार्ड से पूछताछ करने पर इतना भर पता चला कि रुपये निकालने के बाद शैलेंद्र शास्त्री चौराहा से ईदगाह की ओर चले गए। शैलेंद्र के भाई शिवेंद्र सिंह का कहना है कि पूरा परिवार सदमे में है। शैलेंद्र की आखिरी लोकेशन शास्त्री चौराहे पर मिली है।

अब मोबाइल फोन लगातार बंद है। उन्होंने किसी से दुश्मनी होने से इन्कार किया। थानाध्यक्ष इकदिल राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि पुलिस शैलेंद्र की तलाश में जुटी हुई है। खुफिया तंत्र की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें