फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 महिलाओं समेत 25 कोरोना संक्रमित मिले,11 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिसंबर माह के पहले दिन जिले में 7 महिलाओं समेत 25 कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार को 11 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक हुए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5394 हो गई है। इनमें 5103 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। 99 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। जिले में अब तक 2 लाख 33 हजार 805 सैंपलिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर के कोविड प्रभारी डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि मंगलवार को जिले में 25 संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों में अजीतनगर में तीन तथा स्टेशन रोड ड्रीमलैंड कालोनी तथा सैफई स्थित हॉस्टल में 2-2 संक्रमित मिले। इनके अलावा बसंत विहार कालोनी फ्रेंड्स कालोनी, चंद्रपुरा कचौरा सिविल लाइन, गंगा विहार कालोनी, आवास विकास कालोनी, घटिया अजमत अली, तिकोनिया, फ्रेंड्स कालोनी, राम नगर, अशोक नगर, पक्का बाग, कृष्णापुरा, रेलवे स्टेशन, उदी मोड़ पुलिस चौकी के पीछे, सैफई, भैंसारी, विशुपुर, जैतपुर तोताराम बसरेहर तथा आजाद रोड भरथना में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें