इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 110 पर मंगलवार दोपहर लगभग चार बजे चौबिया के गांव नगला दलजीत के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में नोएडा जा रहे लखनऊ व बाराबंकी निवासी कार सवार घायल हो गए। दोनों को सैफई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
लखनऊ के आवास विकास कॉलोनी निवासी राजीव यूनियन पुत्र लेटर यूनियन बाराबंकी के इरशाद पुत्र शहीद कार से नोएडा जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 110 पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दोनों घायल हो गए। कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारियों ने सीसीटीवी पर जैसे ही हादसा देखा तो उन्होंने तत्काल यूपीडा सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला और सैफई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।