उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के पैथोलाजी एवं ब्लड बैंक विभाग तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के सहयोग से बुधवार को 67 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में 86 लैब टेक्नीशियन स्टाफ और स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन संस्थान निदेशक डा. टी प्रभाकर ने किया। स्वैच्छिक रक्तदान में सलमान सिद्दीकी, राकेश मीणा, रीना मौर्या, संतोष मौर्या, नीरज सिंह, आशीष मलहोेत्रा, राजकुमार चौबे तथा हरिओम ने विशेष भूमिका निभाई। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लैब टेक्नीशियन स्टाफ एवं स्टूडेंट्स को निदेशक डा. टी प्रभाकर ने प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों में सलमान सिददी्की, राकेश मीणा, संतोष कुमार मौर्या, हरिओम, आशीष मल्होत्रा, हिमांशु जैन तथा पैरा मेडिकल विज्ञान महाविद्यालय के बीएससी-एमएलटी एवं डीएमएलटी के छात्र-छात्राएं रहे। इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करना एक सकारात्मक पहल है।
संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा एस के गुप्ता ने विश्व बायो मेडिकल लैबोरेटरी साइंस दिवस पर स्वैछिक रक्तदान करने पर संस्थान के लैब टेक्नीशियन स्टाफ तथा पैरा मेडिकल विज्ञान महाविद्यालय के लैब टेक्नीशियन छात्र-छात्राओं की सराहना की।