इटावा। भरथना से करीब दो किमी दूर ग्राम रमायन में स्थित महामंशापूर्ण श्री गंगाधर विश्वनाथ प्राचीन शिव मंदिर में श्रीराम कथा एवं पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के समापन पर बुधवार को विशाल भंडारा हुआ।
इसमें नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला। इस मौके पर आरसी पाठक, अरविंद पोरवाल, विपिन बिहारी दुबे, संजीव चौधरी, संतोष दीक्षित, महेंद्र सिंह भदौरिया, सुशांत उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग रहा।