फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली रीडिंग को क्रॉस चेक करेंगे जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली उपभोक्ताओं के यहां अब मीटर रीडिंग को क्रॉस चेक करने जेई जाएंगे। इस संबंध में पॉवर कारपोरेशन ने निर्देश जारी किए हैं। नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियंता राहुल कटियार ने बताया कि रीडिंग से जुड़ी उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद मीटर रीडर उपभोक्ताओं का शोषण नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत हर एक बिजली सब स्टेशन पर फीडर मैनेजर के तौर जेई व तकनीशियन ग्रेड 2 लेवल के कर्मी तैनात किए गए हैं, जो समय-समय पर उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे मीटर की रीडिंग को क्रॉस चेक करेंगे। यदि कहीं बिजली चोरी अथवा गलत रीडिंग का मामला पकड़ा जाएगा तो इसके लिए मीटर रीडर जिम्मेदार होंगे और उन्हें तत्काल हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और उनके बिलों से जुड़ी त्रुटियों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें