इटावा। जनपद में रविवार को 60 नए संक्रमित मिले, इनमें 28 महिलाएं, 31 पुरुष शामिल हैं। इन संक्रमितों में 41 ग्रामीण व 17 शहरी क्षेत्र के शामिल हैं, जबकि दो दूसरे जनपदों के शामिल हैं। नौ संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया कि 60 नए कोरोना संक्रमित मिलने से अब कुल संख्या 1851 हो गई है। रविवार को 165 संक्रमित ठीक हुए। अब तक कुल 1426 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि दो संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
इस समय सक्रिय केसों की संख्या 423 है। शनिवार को जनपद में 2,516 आरटीपीसीआर व 2,688 एंटीजन जांच समेत 5,204 लोगों की कोरोना जांच हुई।
रेलवे स्टेशन पर चार, हरनाथपुर बसरेहर में तीन, बस स्टैंड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जसवंतनगर, सीएचसी महेवा, भरथना,रमपुरा, कुंअरा भरथना में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले।
इनके अलावा नगला बल सिंह, सरसईनावर, महावीर नगर, छोला, कांशीराम कालोनी एआरटीओ के पास, लक्ष्मीपुरम कालोनी, बिजौली, दीमर बसरेहर, पीएसी गेट नंबर एक, जैतपुरा लखना, अहलादपुर बसरेहर, सराय शेख तिकोनिया
जिला अस्पताल कैंपस, पुराना भरथना, कल्यानपुर भरथना, कांशीराम कालोनी टीबी अस्पताल के पीछे, सिरसा, सुंदरपुर, उमरई सैफई, सैफई में एक-एक संक्रमित के अलावा दूसरे जिलों के मिले।