फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में दो बजे तक कामकाज, सहालग में बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
फोटो संख्या 09- लखना में स्टेट बैंक के बाहर लगी भीड़ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण बढ़ते के कारण बैंकों में दो बजे तक ही काम किया जा रहा है। सहालग के समय जल्दी बैंक बंद होने से लोग परेशान हैं। शादियों वाले घरों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वह लेनेदेन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की लखना शाखा शुक्रवार को दो बजे बंद कर दी गयी। रुपये की निकासी करने के लिए पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। लवेदी क्षेत्र के ग्राम नीलदेवता निवासी समुद्री देवी ने बताया कि नातिन की शादी है।
पता नहीं था कि बैंक दो बजे बंद हो जाएगी। शादी के लिए खरीदारी करनी है। लवेदी के ग्राम नंदगवां निवासी राजपाल सिंह चौहान ने रुपये की जरूरत है लेकिन गार्ड ने कल आने की बात कहकर गेट खोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

नगला खादर के शिवनरायण सिंह ने बताया कि लड़की की शादी है। बैंकों को दो बजे तक खुलने की जानकारी नहीं थी, इसलिए आने में देरी हो गई। अब गेट नहीं खोला जा रहा है। बाजार से कपडे़, जेवर और इलेक्ट्रानिक्स का खरीदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें