फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में लगे गंदगी के ढेर, नालियों में बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में सफाई कर्मियों के न आने से गंदगी के ढेर लगे है। नालियों का पानी गलियों में भरा है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। मजबूरी में ग्रामीणों को खुद सफाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विकासखंड के ग्राम पंचायत उझियानी, आनेपुर, नोधना, नसीरपुर बोझा, मतरामपुर, शेरपुर ,घूघसीना सहित अनेक ऐसे गांव हैं जहां पर गंदगी के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम उझियानी निवासी उपेंद्र पोरवाल का कहना है कि घर के सामने गंदगी फैलने से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा हुआ है। प्रधान से कहने के बावजूद घर के समीप मंदिर व कुएं के चारों ओर जलभराव है। पूजा करने में भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंशु तिवारी ,चुन्नू दुबे का कहना है सफाई कर्मी नालियों को साफ करने नहीं आता है। जिससे लोगों को खुद सफाई करनी पड़ती है।
जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजीव चौधरी ने बताया कि जिम्मेदार लोग लापरवाही बरत रहे हैं। समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें